IQNA

जॉर्डन के नए कैबिनेट में 7 महिला मंत्रि

16:59 - June 15, 2018
समाचार आईडी: 3472622
अंतर्राष्ट्रीय समूहः जॉर्डन के नए प्रधान मंत्री ने सात महिलाओं को उनके कैबिनेट के सदस्यों के रूप में पेश किया।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने C.N.N समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि जॉर्डन की नई सरकार के कैबिनेट सदस्यों, ने प्रधान मंत्री उमर अल-रज़ाज़ के सामने कल (गुरुवार) को शपथ ली थी, जिसमें सात महिला मंत्रियां भी शामिल हैं।
ऊर्जा और खान मंत्रालय, योजना और बजट मंत्रालय, सामाजिक विकास मंत्रालय, संस्कृति, पर्यटन, और सार्वजनिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी महिलाओं के मंत्रालय में स्थानांतरित की गई। इस बीच पिछली सरकार की कैबिनेट में तीन महिलाएं थीं।
जॉर्डन के कैबिनेट में 28 मंत्री हैं, जिनमें से 14 पूर्व सरकार के मंत्री हैं।
याद रहे कि लोग़ो के विरोधों के बाद पूर्व प्रधान मंत्री हानी मुल्क़ी ने इस्तीफा दे दिया और उनकी जग़ह पर उमर अल-रज़ाज़ आए।
3722982

captcha