IQNA

कुरान सम्मेलन में भारतीय विचारकों की सभा

14:16 - October 08, 2019
समाचार आईडी: 3474048
अंतर्राष्ट्रीय समूह- भारतीय विद्वानों और बुद्धिजीवियों की मौजूदगी वाला कुरान केंद्रित सम्मेलन कल 7 अक्टूबर को भारतीय राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया।

भारत से IQNA की रिपोर्ट के अनुसार; सम्मेलन की शुरुआत ज़कात फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रयास और 'आदिल जमाल नदवी' मुफ्ती द्वारा तिलावत से की गई, जिसमें मुस्लिम विद्वानों ने भाग लिया और व्याख्यान दिया।
 
सैयद ज़फ़र महमूद, ज़कात फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष, मौलाना कलीम सिद्दीक़ी प्रमुख भारतीय रूहानी, प्रो0 अब्दुल हक़, एम.एस शकील और मुम्ताज़ नजमी ज़कात फ़ाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सम्मेलन के वक्ताओं में थे।
 
दिल्ली सम्मेलन में वक्ताओं ने, जीवन में कुरान पर अमल करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, सभी मुसलमानों से आग्रह किया कि कुरान को जीवन की रणनीति और अपनी समस्याओं के समाधान में आगे रखें।
 
सम्मेलन में आगे जोर दिया  गया: हमें जीवन की कठिनाइयों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि इस तरह की समस्याओं में कुरान की शिक्षाओं के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करनी चाहिए।
 
वक्ताओं ने यह भी कहा कि कुरान का अभ्यास करने से, मुसलमानों को जीने का एक स्पष्ट तरीका मिल जाएगा और और भगवान का आशीर्वाद और सहायता उनके साथ रहेगी बेशक, ईश्वर का धर्म और मुस्लिम राष्ट्र संकटों को पीछे छोड़ देता है।
 3848275
captcha